फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वाले बातचीत में संयम रखें, पढ़ें 16 अक्तूबर का राशिफल

Fri, 16 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपका मन कामकाज से भटक सकता है, जिससे जरूरी कार्यों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज आपका मन कामकाज से भटक सकता है, जिससे जरूरी कार्यों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लगने की संभावना है। काम की धीमी रफ्तार के कारण खुद पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ें। पिता के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य और सम्मान के साथ बातचीत करने से स्थिति संभल जाएगी।

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मिलने वाली सलाह आपके लिए भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोग अपने कामकाज में कुछ नए बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले उसके सभी पहलुओं को समझना जरूरी होगा। सही योजना और व्यावहारिक सोच से आने वाले समय में लाभ के अवसर बन सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
करियर: वरिष्ठों की सलाह से काम में सुधार के अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन: पिता के साथ बातचीत में संयम रखें।
व्यापार: नई योजना भविष्य में लाभ दे सकती है।
सलाह: काम को टालने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।


12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें