फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों में बढ़ेगा विश्वास, पढ़ें 14 अक्तूबर का राशिफल

Wed, 14 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन प्रेम और आपसी संबंधों के लिहाज से सुखद रह सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन प्रेम और आपसी संबंधों के लिहाज से सुखद रह सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। छोटी-छोटी खुशियां रिश्ते में मिठास घोल सकती हैं। कारोबार करने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और सही रणनीति से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उठाया गया कोई कदम भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि किसी के पास आपका पैसा लंबे समय से रुका हुआ है, तो तकाजा करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। हालांकि, किसी की मीठी बातों में आकर तुरंत विश्वास न करें। अपने निजी और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें तथा किसी भी फैसले से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
प्रेम संबंधों में बढ़ेगा विश्वास और अपनापन।
व्यापार में उतार-चढ़ाव के बीच धैर्य रखना जरूरी।
आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजना भविष्य में काम आ सकती है।
बकाया धन वापस मांगने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
अनजान लोगों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें