मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षों भरा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने के लिए काफी मेहनत में करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको कुछ नया काम करने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। सामाजिक कामो में आपकी छवि और निखरेगी। आप किसी वाद विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।