कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कमाई के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली भरपूर रहेगी। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने के लिए सोच सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निर्णय लेने होंगे, नहीं तो आपको कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।