Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्य क्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्य क्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है। आप सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरते।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।