फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, पढ़ें 4 अक्तूबर का राशिफल

Sun, 04 Oct 2026 05:12 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपके काम और उपलब्धियों के कारण सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आने की संभावना है और सहकर्मियों का सहयोग आपको कठिन जिम्मेदारियां पूरी करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना और जरूरत के समय उनकी मदद करना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी प्रबल होती है, जिसके चलते ये कई बार सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और कोमल हृदय इन्हें खास बनाते हैं। आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्यों और सेवा भाव की ओर इनका झुकाव अधिक रहता है। पीले अनाज, केले या जरूरतमंदों को भोजन कराना इनके लिए शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।  आज का राशिफल

विज्ञापन


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके काम और उपलब्धियों के कारण सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आने की संभावना है और सहकर्मियों का सहयोग आपको कठिन जिम्मेदारियां पूरी करने में मदद करेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में टीम का साथ मिलने से समय और मेहनत दोनों बच सकते हैं। हालांकि बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आपकी कही कोई छोटी बात सामने वाले को गलत समझ आ सकती है और इससे अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है।

किसी के बारे में सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत विश्वास करने के बजाय पहले तथ्यों की पुष्टि करना बेहतर रहेगा। निजी जीवन में परिवार से जुड़ी कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। विवाह से संबंधित अड़चन समाप्त होने की खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ, प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आज अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ रिश्तों को समय देना भी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
सम्मान और उपलब्धियां बढ़ सकती हैं
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे
वाणी पर संयम रखना जरूरी
विवाह संबंधी पुरानी बाधा दूर हो सकती है

साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें