Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत न करें। जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े व गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।