फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि वालों की पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी, पढ़ें आज का राशिफल

Sat, 29 Aug 2026 05:12 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक बदलाव और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकता है। किसी भी तरह की बहस या बेवजह की तकरार में पड़ने से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना और जरूरत के समय उनकी मदद करना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी प्रबल होती है, जिसके चलते ये कई बार सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और कोमल हृदय इन्हें खास बनाते हैं। आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्यों और सेवा भाव की ओर इनका झुकाव अधिक रहता है। पीले अनाज, केले या जरूरतमंदों को भोजन कराना इनके लिए शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।  आज का राशिफल

विज्ञापन


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक बदलाव और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकता है। किसी भी तरह की बहस या बेवजह की तकरार में पड़ने से बचें। छोटी बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर स्थिति को संभालना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समझदारी से कई अनावश्यक विवाद टाले जा सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज सामने आ सकता है। बेहतर पढ़ाई या अच्छे अवसरों के लिए उसे किसी दूसरे शहर या स्थान पर भेजने का विचार बन सकता है। इस संबंध में फैसला लेते समय उसकी रुचि, सुविधा और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं। अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेगा। नई योजनाओं पर काम करते समय धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में आज खुशियां बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज या पसंदीदा चीज की योजना बना सकते हैं। इससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा और दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
रिश्ते:
बहस और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।
शिक्षा: संतान को बाहर पढ़ाने की योजना बन सकती है।
कारोबार: पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी।
वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करें।
करियर: नई कोशिशों में सफलता के संकेत हैं।
दोस्ती: पुराने मित्र से मुलाकात यादगार हो सकती है।

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें