मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।