मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए निर्णय लेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।