Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।