फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मीन राशि वालों के मन की इच्छा हो सकती है पूरी, दिन रहेगा सुखद

Mon, 19 Oct 2026 05:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बातचीत करते समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अनजाने में कही गई बात किसी को दुखी कर सकती है। कामों को टालने की आदत छोड़कर समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। आपका धैर्य और सकारात्मक व्यवहार आज कई परिस्थितियों को बेहतर बना सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि मीन राशि के लोग कल्पनाशील और दयालु स्वभाव के माने जाते हैं। इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और इसे जल तत्व की संवेदनशील राशि माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि के लोग अपनी सहानुभूति और रचनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। ये रिश्तों में भावनाओं और अपनापन को महत्व देते हैं। वहीं, गुरुवार का दिन इन राशि वालों के लिए लकी होता है और इनका शुभ अंक 3 माना जाता है।

विज्ञापन


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। अचानक धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है, जिससे आपको राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी दिन उपयोगी रह सकता है। हालांकि, दूसरों से बातचीत करते समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अनजाने में कही गई बात किसी को दुखी कर सकती है। कामों को टालने की आदत छोड़कर समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। आपका धैर्य और सकारात्मक व्यवहार आज कई परिस्थितियों को बेहतर बना सकता है।


19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें