मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आप काम को लेकर किसी से सलाह ना लें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।