Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी काम के लिए माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो बेहतर रहेगा। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनका मन खुश रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ उनके कुछ विरोधी भी उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।