फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मीन राशि वाले आज छोटी बातों को लेकर तनाव न लें, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Thu, 17 Sep 2026 05:12 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी परेशानी आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है, इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना और जरूरत के समय उनकी मदद करना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी प्रबल होती है, जिसके चलते ये कई बार सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और कोमल हृदय इन्हें खास बनाते हैं। आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्यों और सेवा भाव की ओर इनका झुकाव अधिक रहता है। पीले अनाज, केले या जरूरतमंदों को भोजन कराना इनके लिए शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।  आज का राशिफल

विज्ञापन


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी परेशानी आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है, इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त आराम लें और खानपान को लेकर भी सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में हर छोटी घटना को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेने से बचें।

प्रेम जीवन में कुछ असमंजस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों में भी मन के अनुसार परिणाम न मिलने से चिंता हो सकती है। साथी से खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां कम की जा सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े लाभ या नुकसान की स्थिति नहीं बनेगी, इसलिए योजनाओं पर सामान्य गति से काम करते रहें। आज धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति के लिए सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करना धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


मुख्या बिंदु:

  • स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
  • छोटी बातों को लेकर तनाव न लें।
  • प्रेम और संतान के मामलों में धैर्य रखें।
  • व्यापार सामान्य रहेगा।
  • उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।


सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें