आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। आप संतान की पढ़ाई को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।