फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का मकर राशिफल: लोगों की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें, पढ़ें 26 नवंबर का राशिफल

Thu, 26 Nov 2026 05:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज कारोबार और आर्थिक प्रगति को लेकर आपके मन में कई नए विचार आ सकते हैं। सही समय पर लिया गया कोई निर्णय आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिला सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इस राशि के जातक अनुशासनप्रिय, मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रूप से आगे बढ़ते हैं और जो सफलता हासिल करते हैं, वह लंबे समय तक कायम रहती है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए ये निरंतर प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना इन्हें पसंद होता है, जिससे ये ठोस और स्थायी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। इस राशि के लोगों के लिए काली उड़द, तिल या लोहे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope
आज कारोबार और आर्थिक प्रगति को लेकर आपके मन में कई नए विचार आ सकते हैं। सही समय पर लिया गया कोई निर्णय आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिला सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने में आपकी सक्रियता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हालांकि, विरोधियों या आलोचना करने वाले लोगों की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें। हर स्थिति का आकलन अपनी समझ से करें। पुराने लेन-देन या सरकारी कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी में राहत मिलने की संभावना है। इससे मन को सुकून मिलेगा और आगे की योजनाओं पर ध्यान देना आसान होगा। विद्यार्थियों के लिए आज भटकाव से बचना बेहद जरूरी है। मोबाइल, मनोरंजन या दूसरी गतिविधियों में जरूरत से ज्यादा समय बिताने के बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता दें। अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयास आपको सफलता के करीब ले जाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है माह, धैर्य और सतर्कता बनाए रखें
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें