Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं उन्हें समस्या दे रही थी, तो वह आज बेहतर लाभ देगी, जिससे उनकी इनकम भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग- सुनहरा
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v