कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और नई सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि माना गया है। इनके स्वामी शनि होते हैं, जो कर्म और न्याय के कारक हैं। इन राशि वालों को नीलम धारण करना चाहिए। यह सफलता और स्थिरता के लिए प्रभावशाली माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपकी मेहनत का परिणाम साफ दिखाई देगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। साहस और पराक्रम बढ़ने से आप बड़े फैसले लेने में खुद को अधिक सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में कागजी कार्रवाई बहुत ध्यान से पूरी करें। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार भी आज गंभीरता से मन में आ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।