Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी समझदारी साबित होगी। परिवार के सदस्य आपकी किसी छोटी-सी बात को भी गंभीरता से ले सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी समझदारी साबित होगी। परिवार के सदस्य आपकी किसी छोटी-सी बात को भी गंभीरता से ले सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। सुख-सुविधाओं और शौक से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी करें। किसी अनजान या अविश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी और महत्वपूर्ण योजनाएं साझा करने से बचें। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर या उपयोगी जानकारी मिल सकती है। ऐसे में जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर सतर्क रहें। आज शांत व्यवहार और सोच-समझकर उठाए गए कदम आपको कई परेशानियों से बचा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।