कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।