Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पार्टनर्स के साथ पूरी लिखा पढ़ी करके कामों को करें और रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पार्टनर्स के साथ पूरी लिखा पढ़ी करके कामों को करें और रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। परिजनों की आपको याद सता सकती है। नौकरी की लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतरीन अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।