कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। भाई-बहनों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने से बचना होगा। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करें। संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग- सफेद
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।