फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कर्क राशि वाले जल्दबाजी में फैसला लेने के बचें, पढ़ें 4 नवंबर का राशिफल

Wed, 04 Nov 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपको अपने लक्ष्य से भटकने के बजाय पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और निरंतर प्रयास आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने लक्ष्य से भटकने के बजाय पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और निरंतर प्रयास आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं। किसी काम में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े, तो पीछे न हटें। स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर भी सजग रहना जरूरी है। काम की व्यस्तता में खान-पान और दिनचर्या की अनदेखी न करें।

आर्थिक लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें और जरूरी समझौतों या भुगतानों का लिखित रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी से फैसला लेने के बजाय सभी तथ्यों को अच्छी तरह समझें। सरकारी योजनाओं के माध्यम से कोई बड़ा निवेश करने या नई योजना शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। उचित जानकारी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें