कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक भावुक, संवेदनशील और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। ये अपने करीबियों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। कर्क राशि के जातक कल्पनाशील और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। इनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। इन्हें मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज कुछ मामलों में स्थिति थोड़ी उलझी हुई नजर आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी के बजाय समझदारी से आगे बढ़ें। परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हों तो प्यार से बात करना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। सरकारी काम में देरी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से रास्ता निकलेगा। पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।