फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, पढ़ें 27 सितंबर का राशिफल

Sun, 27 Sep 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम को समय से पहले पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम को समय से पहले पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होने के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। जल्दबाजी में किया गया निवेश परेशानी खड़ी कर सकता है। 

परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा और आपसी रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। पिता की किसी बात से आपको असहमति या नाराजगी हो सकती है, लेकिन तुरंत जवाब देने के बजाय शांत रहकर अपनी बात रखना बेहतर होगा। कारोबार में किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु: 

  • मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
  • वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें।
  • पिता से बातचीत में धैर्य रखें।
  • व्यापार में सलाह लेकर बदलाव करें।
     


साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
कर्क राशि वालों को माह के मध्य में विरोधियों से रहना होगा सतर्क, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें