कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। छोटे बच्चों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप तुरंत इन्वेस्टमेंट करने से बचे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।