फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए खास रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का कन्या राशिफल

Tue, 03 Jun 2025 05:18 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामो को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि
विज्ञापन

कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामो को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की यदि सोच रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जिससे आप दोबारा बिल्कुल ना दोहराएं।
विज्ञापन


उपाय:  
  • घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।  
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।  
  • दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।  
  • कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


 

June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि

June Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां

June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें