फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के कारोबार में विस्तार के संकेत, पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल

Sun, 15 Nov 2026 04:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि के अधिपति बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग परिश्रमी, अनुशासित और हर कार्य को सोच-समझकर करने वाले होते हैं। ये छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं और हर काम को सटीक तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हर चीज में पूर्णता की तलाश और अधिक सोचने की आदत इन्हें मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए इन्हें खुद को थोड़ा सहज रखना सीखना चाहिए। अपनी समझदारी और व्यवहार से ये लोगों का विश्वास आसानी से जीत लेते हैं। हरी मूंग या हरे रंग की वस्तुओं का दान इनके लिए लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल।
विज्ञापन


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop
आज आपका आत्मविश्वास और साहस मजबूत रहेगा। मन में कुछ नया करने, पुरानी योजनाओं को बदलने या किसी काम को अलग तरीके से शुरू करने की इच्छा जाग सकती है। कारोबार से जुड़े लोग अपने काम में बदलाव या विस्तार की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है और परीक्षा के परिणाम उम्मीद के अनुसार आने की संभावना है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें। नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए व्यावहारिक योजना भी बनाएं।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए दौड़भाग भरा हो सकता है माह, हो सकती है बड़ी डील

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें