धनु राशि धनु राशि को राशि चक्र की नौवीं राशि माना जाता है और इसका संबंध अग्नि तत्व से है। इस राशि के जातक उत्साही, स्वतंत्र विचारों वाले और सकारात्मक सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर घूमना, नई चीजें सीखना और नए अनुभव हासिल करना पसंद होता है। ये अपने जीवन में आजादी और स्पष्टता को काफी महत्व देते हैं।