Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गलत इन्वेस्टमेंट को करने से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर ही हाथ बढ़ाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गलत इन्वेस्टमेंट को करने से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर ही हाथ बढ़ाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिलने से उनके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो उनके बॉस से चुगली लगा सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।