धनु राशि- धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। इस राशि के लोग सकारात्मक सोच और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना और नई चीजों को जानना पसंद होता है। सच बोलना और ईमानदारी से जीवन जीना इनकी पहचान मानी जाती है। अपने ज्ञान और अनुभव से दूसरों को प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला रहेगा। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज दिल खुश कर देगा। भगवान की भक्ति में मन खूब लगेगा और किस्मत भी हर कदम पर आपका साथ देती नजर आएगी। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका था, तो उसके वापस मिलने के संकेत हैं। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक की योजना बन सकती है। बस आसपास के लोगों की नीयत को समझने में थोड़ी सावधानी रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।