फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक हो सकता है दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 22 Jun 2025 05:09 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि  
विज्ञापन

धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ  

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कुछ नए लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जो आपके व्यवसाय में चार चांद लगाएगा। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह आपको मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह को आप मिलकर बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय
  • अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।  
  • धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।  
  • अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।  


 

June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि

June Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां

June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें