Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप काम को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप काम को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप आज खर्च अधिक करेंगे। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर किसी नए बिजली के उपकरण को लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।