Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी, लेकिन आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। यदि आपने ससुराल पास के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग- बादामी
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।