फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली में यह स्थान दबा होना पुरूषों के लिए अच्छा नहीं

Wed, 06 Nov 2013 12:34 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उनका दांपत्य जीवन सुखद रहे। लेकिन कई कारणों से दांपत्य जीवन में परेशानी एवं मतभेद बढ़ जाता है और पति-पत्नी अलग तक हो जाते हैं। इनमें एक बड़ा करण है सेक्स की इच्छा में कमी या पौरूष का अभाव।
विज्ञापन


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस पुरूष की हथेली में शुक्र पर्वत बहुत अधिक दबा हुआ होता है उनमें पौरूष शक्ति की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति में सेक्स की इच्छा की कमी रहती है। जबकि शुक्र पर्वत का अधिक उभरा हुआ होना व्यक्ति को कामी बना देता है।

शुक्र पर्वत हथेली में अंगूठे के नीचे जीवन रेखा से घिरा होता है। इस स्थान पर वृत चिन्ह यानी गोल आकृति होने पर व्यक्ति अत्यधिक कामुक होता है। इनके अनैतिक संबंध भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस स्थान पर द्वीप चिन्ह होने पर पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी रहती है। दांपत्य जीवन में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। जबकि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का आकार होना बड़ा ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


इस तरह की आकृति जिनकी हथेली में होती है वह धन संपन्न एवं प्रतिष्ठित होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाएं एवं पूर्ण दांपत्य सुख मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें