फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pamistry: क्या आपकी हथेली पर भी बनते हैं ऐसे 5 शुभ निशान, नहीं रहती जीवन में धन-दौलत की कमी

Tue, 15 Nov 2022 08:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं होती हैं जिन्हे बहुत ही शुभ माना जाता है। हथेली पर अगर मछली,झंडा, कमल,मंदिर और स्वास्तिक जैसे निशान बना हुआ हो इसका विशेष मतलब होता है।
विज्ञापन
palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों तरह के निशान,रेखाएं और आकृतियां बनी हुई होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucky sign on palm: जिस तरह से किसी व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन करके उसके भविष्य के बारे में ज्योतिषाचार्य के द्वारा भविष्यवाणी की जाती है, उसी तरह से हथेली पर बनी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारियां दी जाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों तरह के निशान,रेखाएं और आकृतियां बनी हुई होती हैं। हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं होती हैं जिन्हे बहुत ही शुभ माना जाता है। हथेली पर अगर मछली,झंडा, कमल,मंदिर और स्वास्तिक जैसे निशान बना हुआ हो इसका विशेष मतलब होता है। आइए जानते हैं इन सभी निशान के बने होने पर भविष्य के क्या-क्या संकेत मिलते हैं। 

विज्ञापन


मछली का निशान
कुछ लोगों की हथेली पर ऐसी रेखाएं आपस में मिलती हैं जिसे गौर से देखने पर यह मछली के आकृति जैसे लगती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर मछली का निशान का होना काफी शुभ और अच्छा फल देने वाला होता है। कुछ लोगों की हथेली पर मछली का निशान केतु या चंद्र पर्वत के ऊपर बनता है। मछली का आकृति का यह निशान अगर मणिबंध यानी जहां से कलाई और हथेली शुरू होती है वहां पर बना हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और संपन्न होता है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक और शांत स्वभाव का होता है। ये लोग अपने मूल निवास से कई और जाकर रहते हैं।

झंडे का निशान
हथेली पर झंडे का निशान बहुत ही शुभ माना गया है। अगर जीवन रेखा से निकलकर कोई सीधी रेखा गुरु पर्वत से गुजरे और दूसरे सिरे पर जाकर चौरस के निशान का बने तो इसे झंडे की आकृति कहा जाता है। यह आकृति अंगूठे के नीचे तर्जनी वाली अंगुली के पास पर बनता है। यह निशान भी व्यक्ति के जीवन में खुशी और वैभव दिलाता है।
विज्ञापन


स्वास्तिक का निशान
स्वास्तिक का निशान बहुत ही शुभ और कल्याणकारी माना गया है। हिंदू धर्म में इस निशान का विशेष महत्व होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक की आकृति अगर गुरु पर्वत और बुध पर्वत पर बने तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। ऐसा व्यक्ति कभी भी आभावों में जीवन नहीं व्यतीत करता है। इनके जीवन में इन्हें समय-समय पर अचानक धन लाभ प्राप्त होता है रहता है।

कमल का निशान
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय फूल होता है।अगर किसी जातक की हथेली पर कमल के फूल जैसा कोई निशान बना हुआ तो उसके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ होता है।

मंदिर का निशान
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु पर्वत के नीचे उभार के साथ मंदिर का निशान बना हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और मान-सम्मान वाला व्यक्ति होता है। यह निशान बहुत ही कम लोगों की हथेली पर बनता है। ऐसे लोग हमेशा अपनी शर्तों पर ही जीवन जीते हैं।

Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
विज्ञापन


Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें