फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली में ऐसा निशान माना गया है बेहद शुभ, 35 की उम्र के बाद खुलती है किस्मत

Sat, 29 Oct 2022 12:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky V Sign in Hand in Hindi: ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों के हाथ में V का निशान होता है, वे 35 साल की उम्र के बाद खूब तरक्की करते हैं।
विज्ञापन
हथेली में V का निशान माना गया है शुभ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucky V Sign in Hand in Hindi: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों के अलावा चिह्नों, निशानों के जरिए भी भविष्य के संकेतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में बनने वाली कुछ विशेष रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में ऐसी रेखाएं होती हैं, तो जातक बेहद धनवान माना जाता है। ऐसा ही एक शुभ निशान है अंग्रेजी का 'V' अक्षर। ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों के हाथ में V का निशान होता है, वे 35 साल की उम्र के बाद खूब तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं इस निशान के बारे में…

विज्ञापन


Chandra Grahan 2022: नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव 

हथेली में कहां होता है V का निशान ?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर ये लकी निशान हृदय रेखा पर तर्जनी और मध्यमा अंगुली के ठीक नीचे बनता है। जिन लोगों के हाथ में ये चिह्न होता है, वो लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब सफलता और पैसा पाते हैं।  
विज्ञापन


35 साल के बाद करते हैं तरक्की
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में V का निशान होता है ऐसे लोगों की किस्मत 35 की उम्र के बाद तेजी से चमकती है। ऐसे लोग 35 साल की उम्र के बाद हर कार्य में तेजी से सफलता पाते हैं। करियर में ऊंचा पद मिलता है। आय में जमकर बढ़ोतरी होती है। साथ ही कहा जाता है कि इनके बड़े राजनेता बनने के भी चांस रहते हैं।
विज्ञापन


Crassula Plant: मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा, घर में लगाते ही होगी धन में वृद्धि 

मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार
इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये लोग जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों का सुख- दुख में हमेशा साथ देते हैं। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।  ऐसे लोगों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें