हस्तेरखा विज्ञान में कई ऐसे शुभ चिन्हों के बारे में बताया गया है। ऐसे ही शुभ चिन्हों में से एक है प्लस यानी जोड़ का निशान।
जोड़ का निशान हथेली में तर्जनी उंगली के नीचे यानी गुरु पर्वत पर हो तो बहुत ही शुभ फलदायी होता है। हस्तरेखा विज्ञान के जानकारों का कहना है कि, हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ हो और किसी ओर झुका हुआ नहीं हो तो व्यक्ति महत्वाकांक्षी और ज्ञानी होता है।
पढ़ें, उंगलियों से नाप लेकर जानें आप कैसे पुरुष हैं
इस पर जोड़ का निशान भी नजर आए तो इसे सोने पर सुहागा समझना चाहिए। जिनकी हथेली में गुरु पर्वत उभरा और जोड़ के निशान साथ होता है तो व्यक्ति धनवान होता है।
पढ़ें,हथेली देखकर महिलाओं की इन खूबियों को जानें
ऐसा व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधा से पूर्ण जीवन का आनंद लेता है। यह जो भी काम करते हैं उनमें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता है। इनके बच्चे योग्य और माता-पिता की सेवा करने वाले होते हैं।