फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर त्रिभुज का निशान बने तो समझिए आपके अंदर छिपी है ऐसी प्रतिभा

Tue, 21 Dec 2021 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब भी किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा से मिलती हुई कोई रेखा त्रिभुज का निशान बनाता है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्याशाली माने जाते हैं।
विज्ञापन
palmistry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Palmistry Astrology: व्यक्ति की हथेली पर रेखाओं के अलावा कई तरह के निशान बने हुए होते हैं। यह निशान भी कई तरह के होते हैं जिससे व्यक्ति के स्वभाव और उसके भाग्य के बारे में बताते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने एक खास तरह के चिन्ह के बारे में बताने जा रहे हैं। कई लोगों की हथेलियों पर त्रिभुज का निशान बन हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में इस त्रिभुज का विशेष महत्व होता है। हथेली पर त्रिभुज का अलग-अलग जगह पर बना होना एक संकेत को दर्शाता है।
विज्ञापन


हथेली पर बड़ा त्रिभुज का निशान
जिन लोगों की हथेली पर अगर बड़े आकार का त्रिभुज बनता है तो इस मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति  मन से बहुत ही कोमल स्वभाव का होता है। ऐसे लोग दूसरों का कभी भी बुरा नहीं सोचते हैं। ऐसे लोग हर समय अन्य दूसरों के मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

चंद्र रेखा के ऊपर बना त्रिभुज
जिन लोगों की हथेली पर चंद्र रेखा पर त्रिभुज के सामान को निशान बना होता है तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में विदेश यात्रा जरूर करता है। ऐसे लोग नौकरी के सिलसिले में विदेश की यात्राएं करते हैं। इस तरह के लोगों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक भरी हुई होती है। ये लोग जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान
जिन व्यक्तियों की हथेली पर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है वे लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं। ऐसे लोग सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। ये लोग बहुत ही बुद्धिमान होते है और अपनी बुद्धि कौशल से समस्याओं का निवारण फौरन कर देते हैं।

आयु रेखा पर बना त्रिभुज का निशान
जिन लोगों की आयु रेखा से मिलकर त्रिभुज क निशान बनता है ऐसे लोग बहुत ही दीर्घायु के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवनकाल में बहुत कम ही बीमार पड़ते हैं।

मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज
जब भी किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा से मिलती हुई कोई रेखा त्रिभुज का निशान बनाता है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्याशाली माने जाते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा को ग्रहण करते हुए प्रसाशनिक सेवा में नौकरी करते है। इनका समाज में काफी मान सम्मान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें