फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की बनावट से समझ सकते हैं महिलाओं को

Wed, 08 May 2013 11:28 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का समाज काफी खुला है। महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं ऐसे में स्त्री और पुरूषों के बीच मित्रता होना स्वभाविक है। अगर आप किसी महिला से दोस्ती करने जा रहे हैं तो उनकी खूबियों और कमियों को जान लें। यही बात उस समय भी लागू होती है जब आप किसी को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हों।
विज्ञापन


समुद्रशास्त्र में अंग लक्षण के आधार पर महिलाओं के व्यक्तित्व के विषय में बताया गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की आंखों की पुतली काली और लंबी होती है वह अपने जीवन में हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेती है। ऐसी स्त्री अपने परिवार के लिए भाग्यशाली होती है।

नारी की आंखों की कल्पना मृग के आंखों से करने के पीछे एक कारण यह भी है कि इस तरह की आंखें सुन्दर दिखती हैं तथा ऐसी आंखों वाली स्त्री निष्ठावान होती है। यह मित्रता और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं।
विज्ञापन


जिनकी आंखों का रंग लालिमा लिये हुए अथवा पीला होता है वह चतुर होती हैं। शास्त्र कहता है कि ऐसी स्त्रियों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए। इनसे राज की बातें छुपाकर रखनी चाहिए। बात करते समय आंखों को दबाने वाली स्त्री भी भरोसेमंद नहीं होती हैं।
विज्ञापन


सजल आखों वाली स्त्रियों का जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। लेकिन आंखें धंसी हुईं हैं तो इसका अर्थ है कि स्त्री का स्वभाव चंचल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें