फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान हों ऐसे तो लंबी होगी आयु

Sat, 13 Jul 2013 10:35 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके कान सिर्फ सुनते ही नहीं है बल्कि भविष्य भी सुनाते हैं। जरूरत है तो बस इस बात की कि आप कान की सुनना सीख लें। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के कान लंबे होते हैं वह भोग विलास की चीजों में अधिक रूचि रखते हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोग ईश्वर एवं विद्वान लोगों की आदर करते हैं। समाज में इन्हें सम्मान मिलता है तथा राजा के समान सुखी जीवन का आनंद लेते हैं। कुछ लोगों के कान के किनारे पर काफी बाल होते हैं। देखने में यह भले बहुत अच्छा नहीं लगे लेकिन समुद्रशास्त्र कहता है कि जिनके कान ऐसे होते हैं वह दीर्घायु होते हैं।

कान चपटे वाले लोगों के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहता है। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जिनके कान पर नसें दिखती हों। माना जाता है कि ऐसे लोग उग्र होकर क्रूर व्यवहार कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब बात करते हैं छोटे कान वालों की। आम धारणा है कि जिनके कान छोटे होते हैं उन्हें आयु देने में भगवान भी कंजूसी कर बैठते हैं। अर्थात व्यक्ति की आयु की आयु कम होती है। हालांकि समुद्रशास्त्र के अनुसार भगवान आयु देने में कंजूसी नहीं करते व्यक्ति व्यवहारिक जीवन में कंजूस होता है।

ऐसो लोगों में धन जमा करने की प्रवृति अधिक होती है। जिनके कान तिकोने होते हैं वह धनवान होता है। कान का पतला यानी मांसरहित होना अशुभ माना जाता है। ऐसे कान वाले व्यक्ति को वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए अन्यथा जीवन पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें