फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर बना हो ऐसा निशान तो व्यक्ति को कम उम्र में मिलने लगती है तरक्की

Mon, 25 Feb 2019 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हस्तरेखा
विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ निशान बनते है। शुभ निशान के बनने पर व्यक्ति को कई तरह की सफलता प्राप्त होती है जबकि अशुभ निशान बनने पर उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं। जिस किसी व्यक्ति की हथेली में कुछ विशेष निशान होते हैं उन्हें पद, धन और प्रतिष्ठा पाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं ऐसे भाग्य बदलने वाले निशानों के बारे में। 

विज्ञापन


त्रिशूल का निशान- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली में किसी भी जगह पर त्रिशूल का चिन्ह बनता हो वह व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत के ऊपर बनता हो तो यह और भी शुभकारी हो जाता है। जिसका सीधा सा संकेत आपका धनवान, गुणवान, और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के अधिकारी होते है।

कमल का निशान- हथेली पर कमल का निशान का बनना बहुत ही शुभ होता है। अगर हथेली पर कमल का निशान बने तो वह व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। कमल का निशान विष्णु योग बनाता है जिसके कारण से ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन


तराजू- जिस तरह से स्वस्तिक का निशान शुभ फल देना वाला होता है उसी प्रकार  हथेली पर तराजू का निशान लक्ष्मी योग का प्रतीक होता है। यह निशान होने से व्यक्ति के ऊपर माता लभ्मी की विशेष कृपा होती है जिस कारण से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।

स्वस्तिक- स्वस्तिक का निशान काफी शुभ माना जाता है किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ में स्वस्तिक का निशान बनाने से पूजा फलदायी माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में भी हाथ में स्वस्तिक का निशान का होना काफी शुभ माना जाता है जिसके हाथ में यह निशान बनता है उसके भाग्य में धन-सम्पदा का योग रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें