फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 14 December 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 14 Dec 2021 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती है आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आर्थिक लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते है। मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक 3
नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के स्वस्थय का ध्यान रखे।  जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए सबंधं बन सकते है। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज रोजी रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- मैरून
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
दिन के शुरुआत में टेंशन हो सकती है। युवक युवतियों का दिल टूट सकता है। पेट की तकलीफ से आप परेशान हो सकते है। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा । आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
आज दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए नाप तोल कर बोलिएगा। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करे तो उन्नति होगी। क्रोध से बचनें की कोशिश करे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-  गुलाबी

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। दुर्घटना होने का खतरा है। वाहन धीरे चलाए। आज प्रेम को लेकर महत्वपूर्ण दिन है नए प्रेम संबंध बनेंगे, पुराने संबंध प्रबल होंगे। बेटे के सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- फिरोजी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज आपका भाग्य आपका साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी। 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें