फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 11 December 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 11 Dec 2021 12:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक  1
आज आप अपने दिन को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। बेटी के ससुराल में परेशानी आ सकती है। आपके स्पष्टवादी विचार आप ही के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक  2
आज आप जोश से भरे रहेंगे। पत्नी के बीच क्लेश हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। रहन-सहन के स्टेटस में उन्नति होगी। भूमि या फ्लैट की डील कर सकते हैं। सेहत बेहतर होगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा

4 of 10
number
अंक 3
लाभदायक दिन रहेगा। प्रगति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के लिए प्लान कर सकते हैं। शादी की तिथि आगे बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा के विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज आपके मन में असंतोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने समय का सही उपयोग करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सट्टा निवेश से लाभ होगा। अचानक विवाह का रिश्ता आ सकता है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक  6
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रेम के रिश्ते को मधुर बनाने के लिए माता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। भूमि, आदि में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- क्रीम 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
आज छात्रों को शिक्षा में उपलब्धि मिलेगी। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। फल कम मिलेगा। मायूस न होना आने वाले दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आपको अनैतिक प्रेम संबंधों से दूर रहना होगा। किसी नए अनजाने व्यक्ति से ज्यादा मित्रता जीवन में उथल-पुथल ला सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। भाईयों से अनबन हो सकती है। 
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए विचार व तकनीक का प्रयोग नौकरी में तरक्की दिलाएगा। अपनी बौद्धिक कार्यशैली के बल पर आप बॉस का दिल जीत लेंगे। आँखों की तकलीफ या ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें