फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 December 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 09 Dec 2021 07:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
number
अंक- 3
आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।  
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7
मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8
सेहत ढ़ीली हो सकती है। पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है।   व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा।प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें