अंग्रेजी का 23वां लेटर है डब्ल्यू। जिस व्यक्ति का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका व्यक्तित्व काफी आकर्षित होता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों में यह काफी लोकप्रिय होते हैं। इस अक्षर के नाम वाले व्यक्ति की खूबी होती है कि यह काफी शौकीन होते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं एवं सजने-संवरने का इन्हें विशेष शौक होता है।
इस नाम की महिलाएं रहस्यवादी होती हैं और दूसरों की बातों को जानने में इनकी बड़ी रूचि होती है। इस नाम की महिला से जिनकी शादी होती है या जो इन्हें गर्लफ्रैंड बना रहे हैं उन्हें अपनी आय बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस नाम की महिलाएं काफी खर्चीली होती है।
डब्ल्यू अक्षर के नाम वाले व्यक्तियों की विशेषता है कि अनावश्यक किसी से उलझते नहीं हैं। जहां तक होता है वाद-विवाद से दूर रहते हैं। यह दोस्ती करते समय व्यक्ति की हैसियत और उनकी शख्सियत का भी विचार करते हैं। खाली समय में बातें करना, खेलना, मित्रों के साथ हंसी-मजाक करना इन्हें भाता है।
आमतौर पर इस नाम के व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। नाम और यश भी इन्हें खूब मिलता है। विवाह के पहले इनके कई लोगों से करीबी संबंध हो सकते हैं लेकिन विवाह के बाद पत्नी के दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
इनके स्वभाव की एक बड़ी कमी यह है कि ये बहुत जिद्दी होते हैं। संगत का इन पर जल्दी असर होता है। डब्ल्यू अक्षर की बनावट ऐसी है जैसे बीच में पहाड़ हो और दोनों तरह खाई। इसी तरह इनके जीवन में भी कई बार उतार-चढ़ाव आता रहता है। लेकिन यह चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं और ऊंचाई पर चढ़ने की निरंतर कोशिश करते हैं।