फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू नाम वाले व्यक्ति की सफलता का होता है यह आधार

Wed, 22 May 2013 04:11 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी वर्णमाला का 21 लेटर है यू। इस लेटर की आकृति एक गहरे बर्तन जैसी होती है। इसी प्रकार जिन व्यक्तियों के नाम का पहला लेटर यू होता है उनकी सोच गहरी होती है। इनमें किसी भी बात को अपने अंदर पचा लेने की अच्छी क्षमता होती है। भविष्य के प्रति यह अधिक सोच-विचार नहीं करते।
विज्ञापन


भगवान और भाग्य पर सबकुछ छोड़कर अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं। अक्सर इन्हें अपने प्रयास में सफलता भी मिलती है। जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है वह उदार होते हैं। अपने से ज्यादा यह अपने से जुड़े लोगों के बारे में सोचते हैं।

चापलूस मित्र और मौकापरस्त लोगों से इन्हें सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह इनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे व्यक्ति बुद्घि और ज्ञान से जीवन में उन्नति का विचार रखते हैं। श्रृंगार और नित नई चीजों को जानने और उनका प्रयोग करने की इनमें चाहत रहती है।
विज्ञापन


ऐसे व्यक्ति में एक बड़ी खूबी यह होती है कि सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचने के बाद भी यह अहंकार को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। कभी-कभी व्यवहार में हठ देखा जा सकता है लेकिन प्यार से समझाने पर मान जाते हैं।

यू लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। बच्चों से इनका बेहद लगाव होता है और जिनसे प्यार करते हैं उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें