जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के J लेटर
से शुरू होता है वह व्यक्तिगत तौर पर ईमानदार और वफादार होते हैं। लेकिन अपने फायदे
के साथ कभी समझौता नहीं करते। अंक ज्योतिष के अनुसार इस लेटर का नामांक 1 बनता है
जिससे इन पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग जिन्दगी के हर पल का मजा लेने की
कोशिश करते हैं लेकिन स्वास्थ्य में अक्सर उतार-चढ़ाव बना रहने के कारण खुशियों में
ब्रेक लगता रहता है।
जिस तरह जे लेटर हुक की तरह मुड़ा होता है उसी तरह इस
लेटर के नाम वाले भी सीधे रास्ते काम नहीं बनने पर टेढ़ा रास्ता अपनाने से गुरेज
नहीं करते हैं। यह जहां भी होते हैं अपना महत्व और अपने गुणों को बताना नहीं भूलते।
इनसे काम लग जाए तो काम करवा देंगे लेकिन पहले नखरे खूब दिखाते हैं।
सामान्य तौर पर इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती
है। पैसों की कमी के कारण इनका काम रूकता नहीं है, देर-सवेर अपने लक्ष्य को पाने
में सफल होते हैं। इनका स्वभाव रोमांटिक होता है, अपोजिट सेक्स के लोगों से इनकी
खूब बनती है। प्रेम विवाह में इनका अधिक यकीन होता है।
जिनका प्रेम विवाह
नहीं होता है उनका भी कोई न कोई अफेयर जरूर होता है। विवाह के बाद अपने जीवनसाथी के
प्रति यह समर्पित रहते हैं। जीवनसाथी को हर सुख-सुविधा और खुशियां देने की कोशिश
करते हैं। इनकी तरक्की और लोकप्रियता के कारण विरोधियों की जमात भी अच्छी होती है।
इसलिए इस लेटर के नाम वालों को संयम और सावधानी का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।