फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology Prediction: जानिए किन मूलांक के लोगों को नौकरी से ज्यादा बिजनेस में मिलती है सफलता

Sun, 04 May 2025 03:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Number 6 People Traits: मूलांक 6 के लोग अपनी जिंदगी में उन सभी चीजों का आनंद लेते हैं जो शानदार और आकर्षक होती हैं। इनका स्वभाव भी आकर्षक होता है और वे हमेशा सुंदरता की ओर आकर्षित होते हैं। कला और संगीत में इनकी गहरी रुचि होती है।
 

विज्ञापन
Number 6 People Traits - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Numerology Number Six: जो व्यक्ति किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को जन्मे होते हैं, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो सुंदरता, प्रेम, ऐश्वर्य, कला और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग अक्सर जीवन में विलासिता का अनुभव करते हैं। इनकी जीवनशैली में सुख-सुविधाएं और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होती।

विज्ञापन

Chandra Gochar: बगलामुखी जयंती पर चंद्रमा करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
मूलांक 6 के लोग अपनी जिंदगी में उन सभी चीजों का आनंद लेते हैं जो शानदार और आकर्षक होती हैं। इनका स्वभाव भी आकर्षक होता है और वे हमेशा सुंदरता की ओर आकर्षित होते हैं। कला और संगीत में इनकी गहरी रुचि होती है।
विज्ञापन

Gajlakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा का गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
लेकिन, इस अंक के लोगों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी-कभी ये अपनी खुशियों के पीछे दूसरों को नजरअंदाज कर सकते हैं। इन्हें अपनी संवेदनशीलता और नाज़ुक स्वभाव को संतुलित करना सीखना चाहिए ताकि ये जीवन में और भी अधिक सफलता और संतुष्टि प्राप्त कर सकें। आइए जानते हैं मूलांक 6 के लोगों के बारे में विस्तार से। 
Shani Placement In Kundali: कुंडली के किस भाव में स्थित होने पर शनि देते हैं अकूत संपत्ति, यहां जानें

Number 6 People Traits - फोटो : amarujala
  • जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है और इस अंक पर राज करता है ग्रह शुक्र। शुक्र यानी वो ग्रह जो खूबसूरती, प्रेम, कला और विलासिता का दूसरा नाम है। ऐसे में मूलांक 6 वाले लोग भी स्वाभाविक रूप से आकर्षक, कलाप्रेमी और स्टाइलिश होते हैं। इन्हें ज़िंदगी में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ये लोग जिस भी परिवार में जन्म लेते हैं, वहां सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है। ये बस घर नहीं बनाते, घर में रौनक ले आते हैं। चाहे डॉक्टर बनें, इंजीनियर, आर्टिस्ट या बिज़नेसपर्सन,  इनके हर काम में एक अलग क्लास नज़र आती है। ये प्राकृतिक कलाकार होते हैं। इनकी पसंद-नापसंद से लेकर इनके काम करने के तरीके तक, सब कुछ में एक अलग नज़ाकत होती है।

Number 6 People Traits - फोटो : adobe stock
  • हालांकि मूलांक 6 वाले थोड़े नाज़ुक मिज़ाज के हो सकते हैं और कभी-कभी आलस्य इनके रास्ते में रुकावट भी बनता है, लेकिन जब ये मेहनत का मन बना लेते हैं तो कमाल कर दिखाते हैं। पढ़ाई में ये बेहतरीन साबित हो सकते हैं और प्रोफेशनली भी इनका ग्राफ तेज़ी से ऊपर जाता है। नकी सोच रचनात्मक होती है। इन्हें कला, डिजाइन, फैशन, मीडिया, बायोलॉजी और किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में दिलचस्पी रहती है। चीज़ों को खूबसूरती से प्रस्तुत करना इनकी ताक़त होती है।  और यही वजह है कि व्यापार के क्षेत्र में ये ख़ासे सफल रहते हैं। ये जानते हैं कि किसी चीज़ को किस तरह पैक और पेश किया जाए ताकि लोग उसे नज़रअंदाज़ न कर सकें।
विज्ञापन

Number 6 People Traits - फोटो : adobe stock
  • मूलांक 6 वालों की लव लाइफ भी शुक्र की तरह चमकदार और भावनाओं से भरपूर होती है। आकर्षण की कोई कमी नहीं होती लेकिन कई बार इन्हें अफवाहों या गलतफहमियों का भी सामना करना पड़ता है। फिर भी इनका वैवाहिक जीवन अक्सर संतुलित और सुखद रहता है,बशर्ते ये खुलकर संवाद करें और भरोसा बनाए रखें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें